हल्द्वानी आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के पूर्व संध्या पर मूल निवासी संघ एवं डॉक्टर अंबेडकर मिशन फाउंडेशन के पदाधिकारी द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव पर उनको याद करते हुए उनके जीवन संघर्षों एवं भारतीय संविधान में दिए गए संवैधानिक अधिकारों एवं भारतीय संविधान में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व को पिरोकर संविधान में हर नागरिक को उसके अधिकार सुरक्षित करवाए आज इस अवसर पर उनके जीवन संघर्षों से प्रेरणा लेकर शोभन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी में मरीजों को फल वितरित किए गए इस अवसर पर एडवोकेट गंगा प्रसाद संगठन सचिव अंबेडकर मिशन फाउंडेशन, कृष्ण चंद्र, पूजा आर्या, शिवम सागर, मनोज कुमार, अफसर, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।








