नैनीताल डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जयंती के अवसर पर नैनीताल के सभी आंबेडकर छात्रावासों के छात्रों ने इस दिन को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया। यह कार्यक्रम नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने शहर में एक भव्य रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। रैली के दौरान छात्रों ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को याद करते हुए जोरदार नारे लगाए। विशेष रूप से डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्टल पाइन्स के छात्रों ने पूरे जोश के साथ नारेबाजी की और कहा—
“अगर बाबा साहेब नहीं होते, तो आज हम यहाँ नहीं होते।”
इस कार्यक्रम में हॉस्टल के सभी छात्र उपस्थित रहे। साथ ही हॉस्टल चीफ जेपी तथा डिप्टी चीफ शेखर चंद्र, प्रमोद, अनिल चंद्र, दीक्षित त्रिकोटी, कमलेश चंद्र, पंकज त्रिकोटी, अमित कुमार, अर्जुन, मोहित, विनय, चंद्रप्रकाश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।








