द्वाराहाट अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के भुमकिया गांव की रहने वाली निशा आर्या पुत्री नवल किशोर आर्या को डॉक्टर अंबेडकर राष्ट्रीय योग्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। बता दें पूर्व में भी निशा आर्या द्वारा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा सत्र 2024 (हाई स्कूल) में 98.4% अंक प्राप्त करके प्रदेश में छठवां व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। निशा की इस उपलब्धि के लिए उनके परिवारजनों, मित्रजनों व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।








