कैथल (हरियाणा) हरियाणा के कैथल में आयोजित कार्यक्रम में बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सुरेश द्रविड़ ने विद्यालय अध्यापक संघ के साथियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षकों की सामाजिक भूमिका, संगठन की मजबूती, वैचारिक जागरूकता तथा समाज में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रमुख माध्यम है और सामाजिक चेतना के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कैथल के साथियों के साथ हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य कौंसिल सम्मेलन में भाग लिया। यह सम्मेलन जाट धर्मशाला हिसार में 1,2 जून को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ द्वारा लाए गए 9 प्रस्तावों को सदन ने पास किया, सभी ने इन प्रस्तावों का समर्थन किया। अनेक विषयों पर चर्चा हुई, चर्चा बहुत ही सार्थक थी। शिक्षा विभाग से जुड़े होने के कारण हरियाणा के शिक्षा विभाग को तथा शिक्षा से संबंधित नीतियों को और चुनौतियों को भी जानना, समझना बेहद जरूरी है। इस सम्मेलन से जानकारी में इजाफा हुआ है। हरियाणा में शिक्षा विभाग से संबंधित अनेक मसले खड़े हो गए हैं, शिक्षा विभाग को समेटा जा रहा है और शिक्षकों को ऊल-जलूल मुद्दों में उलझाया जा रहा है,टैट भी एक बड़ा मुद्दा है जो पूरे भारत वर्ष के शिक्षकों को प्रभावित करेगा। वर्ष 2000 की भर्ती वाला मसला भी पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में लंबित है, जुलाई माह में निर्णय आने की संभावना है। इस निर्णय से हम भी प्रभावित हो सकते हैं। इन मुद्दों पर भी संघर्ष करना पड़ सकता है,जिसकी तैयारी करने की भी आवश्यकता है। इस सांझा लड़ाई के लिए हम तैयार हैं।

