कच्छ गुजरात दिनांक 3 जून 2026 को बामसेफ कच्छ जिला यूनिट की वार्षिक सभा बुधवार, 3 जून 2026 को गांधीधाम, जिला कच्छ (गुजरात) में मू. डी.एम. कटुआ, जिला प्रभारी बामसेफ कच्छ जिला यूनिट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभेच्छकों ने भाग लिया तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा के निर्धारित एजेंडा के अनुसार कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026-27 के लिए बामसेफ कच्छ जिला कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है—
बामसेफ कच्छ जिला कार्यकारिणी समिति (2026-27)
अध्यक्ष
मू. घेवरचंद मौर्या
महासचिव
मू. रमेश जी. कन्नर
कोषाध्यक्ष (कैशियर)
मू. देवराज पी. लालन
सदस्य
मू. दयालाल कन्नर
मू. गोविंदभाई दाफड़ा
मू. राजेशभाई धुआ
मू. महेंद्रसिंह एन.
मू. प्रकाशभाई श्रीमाली
मू. हिरजीभाई चंदारिया
सभा के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के बीच वैचारिक एवं सामाजिक कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया।
वार्षिक सभा के समापन के पश्चात शुभेच्छकों एवं कार्यकर्ताओं के बीच कच्छ जिला यूनिट में मूलनिवासी संघ के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए मू. जगदीश गारु के नाम का प्रस्ताव मू. नाराण बी. गरवा द्वारा जिला अध्यक्ष के रूप में रखा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मू. जगदीश गारु के नेतृत्व में मूलनिवासी संघ कच्छ जिला यूनिट की कार्यकारिणी समिति का गठन शीघ्र किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती एवं विस्तार मिल सके।

