सोमेश्वर (अल्मोड़ा) दिनांक 27.05.2026 को कोतवाली सोमेश्वर में दर्ज गुमशुदगी के प्रकरण में चंद्रशेखर घोडके, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरागरसी-पतारसी एवं सर्विलांस की मदद से गुमशुदा महिला को किरनपथ, राजस्थान से सकुशल बरामद किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

