उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के PCS परीक्षा उत्तीर्ण कर निधि का उपशिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ चयन। निधि ने अपनी इस शानदार सफलता से न केवल अपने माता-पिता—डॉ. भगवती प्रसाद टम्टा (सेवानिवृत्त सीनियर साइंटिस्ट, FRI देहरादून) एवं मीना टम्टा (सेवानिवृत्त शिक्षिका)—का नाम रोशन किया है, बल्कि संपूर्ण परिवार को गौरवान्वित किया है। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और कुशाग्र बुद्धि की धनी, निधि का यह चयन उनकी कड़ी मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयासों का प्रतिफल है। डी.बी.एस. कॉलेज, देहरादून से स्नातक (बी. एस सी.) और देश के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी डीम्ड यूनिवर्सिटी (FRI) देहरादून से परास्नातक (एम.एस सी.) फॉरेस्ट्री में गोल्ड मेडलिस्ट रहना उनके असाधारण शैक्षणिक स्तर को दर्शाता था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग – 2024 के इस परिणाम ने उनकी उस प्रतिभा पर सफलता की एक और स्वर्णिम मुहर लगा दी है।
वर्तमान में निधि, पशुधन प्रसार अधिकारी के रूप में विभाग में अपनी सेवाएं दे रही है।

