टिहरी गढ़वाल एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
मामले में विशेषज्ञ फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए हैं। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

