मांसी (अल्मोड़ा) वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर मांसी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन्दे मातरम् के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय भावना एवं देशभक्ति के महत्व पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश लाल वर्मा ने की। मुख्य वक्ता नन्द किशोर आर्या, सरपंच एवं जिला अध्यक्ष रहे। उन्होंने वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व तथा भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में इसके योगदान पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. पूरन आर्या, प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज मांसी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा वन्दे मातरम् को भारतीय राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के संयोजक हरि प्रकाश, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मांसी रहे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कु. ममता आर्या, रोशनी, कु. कविता, कु. काजल, विद्यालय के भैया-बहिन, अभिभावकगण एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हुआ।

