बागेश्वर बागेश्वर के नवनियुक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ARTO विनय कुमार आर्या ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद ARTO विनय कुमार आर्या ने कहा कि लाइसेंस बनवाने में लोगों को आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके साथ ही टैक्सी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरटीओ कार्यालय के बाहर दलाली और निजी वाहनों में सवारियां ढोने से संबंधित मामले भी उनके संज्ञान में आया हैं। इन मामलों की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

