हल्द्वानी (नैनीताल) पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), जिला नैनीताल की ओर से बनभूलपुरा, हल्द्वानी महानगर के लाइन नंबर 8 सहित अन्य लाइनों में मूलभूत नागरिक सुविधाओं की स्थिति में सुधार करने की मांग की जाती है।
क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत एवं निर्माण, नालियों की समुचित व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा नगरीय क्षेत्र में साफ-सफाई और सौंदर्यार्थीकरण के कायों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना आवश्यक है। क्षेत्रवासियों को आवागमन, जल निकासी, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था से संबंधित समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों एवं नगर प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
पार्टी प्रशासन से मांग करती है:
1 सड़कों की व्यवस्था : लाइन नंबर 8 एवं बनभूलपुरा की अन्य लाइनों में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार नई सड़कों का निर्माण कराया जाए।
2 नालियों की व्यवस्था : नालियों की सफाई, मरम्मत एवं उचित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
3 विद्युत व्यवस्था क्षेत्र में बिजली की समस्याओं का समाधान किया जाए तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाए।
4
स्वच्छता एवं सौंदर्याकरण नगरीय क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण तथा सार्बजनिक स्थलों के सौंदर्याकरण की व्यवस्था की जाए।
5 समयबद्ध कार्रवाई : संबंधित विभागों द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान निर्धारित समय-सीमा में किया जाए।
पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), जिला नैनीताल का कहना है कि नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण, उचित जल निकासी और सुचारु विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि जनहित की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए।

