हल्द्वानी कुमाऊं मंडल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी महानगर में 27 नवंबर 2026 को पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के सदस्यता अभियान के तहत भीमताल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिली। इस अवसर पर ग्राम हरतोला, रामगढ़, जिला नैनीताल निवासी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज चंद्र आर्य ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार तथा प्रदेश संगठन सचिव एवं नैनीताल जिला प्रभारी एडवोकेट गंगा प्रसाद के नेतृत्व में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
इस दौरान बताया गया कि पंकज चंद्र आर्य का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में पिछले चार-पांच वर्षों का अनुभव रहा है। उन्होंने पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने तथा तन-मन-धन से कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।
पार्टी नेतृत्व ने उनका स्वागत करते हुए सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से नैनीताल जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर नैनीताल जिला कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी नवल किशोर आर्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

