चमोली दिनांक 10/07/2023 को डॉ रोहित चौहान चिकित्सक सीएचसी नन्दानगर के साथ ड्यूटी के दौरान 06 युवकों द्वारा मारपीट,गाली गलौच,जान से मारने की धमकी दी गयी थी । जिसपर उक्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर पर मु0अ0सं0 08/23 पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11/07/2023 को दो अभियुक्तों को सीएचसी घाट के पास से गिरफ्तार किया था। चिकित्सक पर हमला करने सम्बन्धी प्रकरण में शेष बचे आरोपियों की तलाश में जुटी थाना नन्दानगर पुलिस टीम ने घटनाक्रम में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों 1- चरण सिंह नेगी पुत्र कमल सिंह नेगी उम्र 36 वर्ष 2- प्रेम सिंह भंडारी पुत्र आनन्द सिंह उम्र-46 वर्ष 3- गोविन्द सिंह भंडारी पुत्र कलम सिंह उम्र- 54 वर्ष 4- प्रदीप सिंह भंडारी पुत्र सबर सिंह उम्र-27 वर्ष निवासी उपरोक्त ग्राम मोख तल्ला नन्दानगर घाट चमोली को आज दिनांक 12/07/2023 को दानू हार्डवेयर की दुकान के पास से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया। अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।