हरियाणा दिनांक 18-10- 2023 को मूलनिवासी संघ जिला इकाई कुरुक्षेत्र की तरफ से राज्यपाल हरियाणा सरकार को उपायुक्त कुरुक्षेत्र के माध्यम से एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें हरियाणा राज्य में एचसीएस भर्ती 2023, महिला आरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति वर्ग के संवैधानिक अधिकारों में हो रहे भेदभाव बाबत बारे ज्ञापन दिया! इस मौके पर हरियाणा राज्य के राज्य अध्यक्ष मूल निवासी संघ हरियाणा जिले सिंह सभरवाल, सुभाष चोपड़ा, बलवान सिंह, आर्य और जिला अध्यक्ष मूल निवासी संघ राजपाल चौहान, चूड़ियां राम, राम कुमार आदि उपस्थित थे!