देहरादून आज भारत की पहली शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के 193वें जन्म दिवस पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति शिक्षक एसोसिएशन देहरादून द्वारा जनपद कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की जयंती धूम धाम से मनाई। कार्यक्रम में प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश अनुसार संविधान बायोलॉजी के बारे में प्रत्येक ब्लॉक एवं जनपद पदाधिकारियों से अहम सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही सहसपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें स्नेह लता को ब्लॉक अध्यक्ष, संजय कुमार मंत्री एवं मुकेश कुमार को संयोजक पद पर नियुक्त किए गए। अध्यक्ष केसर सिंह राय द्वारा ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सपथ ग्रहण करवाई गई। बैठक में जितेंद्र बुटोईयां जनपद संरक्षक, मण्डल उपाध्यक्ष मधुबाला, प्रांतीय उपाध्यक्ष सपना तोमर, रघुवीर तोमर, जनपदीय अध्यक्षा अर्चना सतीश, डोईवाला ब्लॉक संयोजक राकेश कुमार सह सयोंजक चंद्र प्रकाश, सुभाष चंद्र, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, महामंत्री नरेश टम्टा, कोषाध्यक्ष सुमित लाल, सुभाष टम्टा सदस्य पौड़ी गढ़वाल, चकराता ब्लॉक संयोजक बिनेश कुमार, मुन्ना राम शर्मा आदि उपस्थित रहे।