अल्मोड़ा। प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भण्डारी ने अल्मोड़ा पहुंच जिला कांंग्रेस कार्यालय में कांंग्रेस कार्यकर्ताओ की बैठक ली।जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनका भव्य स्वागत किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए भण्डारी ने कहा कि सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर 2022 में कांंग्रेस की सरकार लानी है।जिसके लिए प्रत्येक कांंग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक बूथ स्तर तक कांंग्रेस की सदस्यता करने का कार्य करें।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में दस लाख कांंग्रेस की सदस्यता का लक्ष्य रखा गया है।इसी के तहत प्रत्येक विधानसभा में कम से कम दस से बारह हजार सदस्य बनाए जाने हैं।इसके अलावा राजेन्द्र भण्डारी ने सभी कांग्रेसजनों का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी कांंग्रेसजन 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट हो जाएं तथा घर घर जाकर जनता को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन सरकार में जनता बेरोजगारी,महंगाई और अवरुद्ध हो चुके विकास से त्रस्त हो चुकी है तथा भाजपा की इस डबल इंजन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है।उन्होंने सभी कांग्रेसजनों का आह्वाहन किया कि सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर धरातल पर उतरकर अब कार्य करें तथा लोगों को कांंग्रेस से जोड़कर जन जन को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।उन्होंने कहा कि जनता का रूझान कांंग्रेस के लिए बढ़ता जा रहा है और जनता आशा भरी निगाहों से कांंग्रेस की ओर देख रही है तथा 2022 में कांंग्रेस की सरकार बनाने के लिए आतुर है।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि सभी कांग्रेसजन सदस्यता अभियान में जुट जाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को कांंग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए उन्हें कांंग्रेस से जोड़ने का काम करें।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।और वर्तमान भाजपा सरकार ने सिवाय जुमलों के जनता को कुछ भी नहीं दिया।ऐसे में जनता त्रस्त है।उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनने जा रही है।ये सभी कांग्रेसजनों के लिए परीक्षा का समय है।सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर अब लक्ष्य प्राप्ति में लग जाएं और अपनी अपनी विधानसभा में कांंग्रेस को मजबूत करने का काम करें।इस अवसर पर सोशियल मीडिया अल्मोड़ा के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।इस अवसर पर सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा,जिला महामंत्री पवन सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष राज राजेश्वर राना,मुकेश सिंह बिष्ट,सोनू आदि का स्वागत किया गया।इस अवसर पर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने बताया कि कांंग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा 27 सितम्बर को जो किसानों के भारत बन्द को अपना समर्थन दिया गया है इस क्रम में अल्मोड़ा के कांंग्रेसजन भी 27 सितम्बर को शान्तिपूर्ण ढंग से किसानों को अपना समर्थन देंगें।उन्होंने सभी लोगों से किसानों के भारत बन्द को सफल बनाने की अपील की है।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय,प्रदेश कांंग्रेस सदस्यता अभियान समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भण्डारी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,पूरन रौतेला,यूथ कांंग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान,गीता बिष्ट,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल,पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,यूथ कांंग्रेस जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल,महेश आर्या,नारायण दत्त पान्डेय,प्रकाश चन्द्र,नरेश बाराकोटी,दीपक भट्ट,सूरज कुमार,हरेन्द्र प्रसाद,राहुल खोलिया, रोहन कुमार,शिवराज सिंह नयाल,प्रशान्त वर्मा,बी०के०पाण्डेय,राज राजेश्वर राणा,मुकेश बिष्ट,पवन बिष्ट,जगदीश पाण्डेय,आकाश जंगपांगी,भाष्कर कर्मयाल,उमेश गुरूरानी,संजीव कर्मयाल,सोनू नयाल,गीता मेहरा सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।