उमरिया आज दिनांक 3 नवंबर 2024 को रानी दुर्गावती भवन उमरिया में मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ जिला उमरिया का पहला जिला अधिवेशन संपन्न हुआ। “पे बैक टू सोसाइटी” विषय पर विभिन्न वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया। “पे बैक टू सोसाइटी” के सिद्धांत/ भावना से ही मूलनिवासी कर्मचारियो के सभी समस्याओं का समाधान, कल्याण संभव है। भारत के संविधान, सम्मान, सुरक्षा एवं संवर्धन bs4 राष्ट्रव्यापी अभियान चर्चा के साथ ओबीसी एससी एसटी कर्मचारियों के कल्याण की बात, जाति आधारित जनगणना एवं पर्याप्त प्रतिनिधित्व जब तक नहीं होगा तब तक देश के कर्मचारियों का कल्याण नहीं हो सकता। कार्यक्रम की शुरुआत मूलनिवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ के जिला महासचिव मू कमलेश कुमार ने की, संचालन मू मुकेश ब्लॉक अध्यक्ष मक्कम मानपुर, प्रस्तावना डॉ सीपी शाक्या ने रखी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समय लाल (बाबा) रीटा. प्राचार्य, उद्घाटक मू तरुण कुमार राज्य उपाध्यक्ष मक्कम म प्र, मुख्य वक्ता मू बीके साहू संविधान प्रबोधक रिंगनाबॉडी रिसर्च सेंटर नागपुर, विशिष्ट अतिथि मू कौशिल्या सिंह जिला उपाध्यक्ष मक्कम उमरिया एवं मू सविता सिंह राज्य कार्यकारिणी सदस्य मक्कम म प्र एवं जिला प्रभारी उमरिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता मू टीपी प्रजापति जिला अध्यक्ष मक्कम उमरिया ने की। अंतिम में मू परनिया मार्को जिला कार्यकारिणी सदस्य मक्कम उमरिया ने सभी के प्रति आभार प्रकट किए। मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ ब्लॉक इकाई करकेली के गठन में ब्लॉक अध्यक्ष मू उपेंद्र कुशराम, महासचिव मू रवि शंकर झारिया एवं उपाध्यक्ष राजकुमार यादव चयनित किए गए, वहीं पाली ब्लॉक के संयोजक मू संतोष प्रजापति को बनाया गया। सांस्कृतिक नृत्य के साथ कार्यक्रम समाप्त किया गया।

