अल्मोड़ा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो.जगत सिंह बिष्ट ने जानकारी दी है कि प्री पीएचडी कोर्सवर्क के लिए यूजीसी द्वारा निर्धारित योग्यताधारी नेट/नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित कर दिए गए हैं। इसके लिए आवेदकों को दिनांक: 10 अप्रैल,2026 तक अपने स्व-हस्ताक्षरित प्रमाण पत्रों की छायाप्रति शोध निदेशालय में जमा करानी होगी। दिनांक: 15.04.2026 को विद्यार्थियों का साक्षात्कार आयोजित होगा और 24 अप्रैल,2026 को काउन्सलिंग कर शोध केंद्र आवंटित कर दिए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो पंकज कुमार साह ने भी शोध एवं प्रसार निदेशालय से निर्गत सूचना से आवेदकों और महाविद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आदेश निर्गत कर दिया है। पीएचडी के संबंध में आवश्यक निर्देशों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

