पिथौरागढ़ 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ के हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कॉलेज में 7 फरवरी को बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक प्राप्त किए। महिला वर्ग में, 50 किलो भार वर्ग में निवेदिता कार्की ने स्वर्ण पदक जीता, 66 किलो में काजल ने रजत पदक, 80 किलो में हिमांशु सोलंकी ने रजत पदक, 92 किलो में कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने क्रमशः स्वर्ण पदक जीते।

