
देहरादून मोहब्बेवाला में गोद जनसेवा फाउंडेशन ने अपना स्थापना दिवस धूमधाम में मनाया और सत्या देवी लाडली योजना के अंतर्गत जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए चैक वितरण किये और महिलाओं व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। बताते चलें वृक्षमित्र डॉ सोनी विगत कई वर्षो से पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जन को जागरूक कर रहे हैं अतिथियों व दूल्हा दुल्हन के लिए शगुन में पौधे उपहार में भेंट करने की परंपरा को चलाया हुए है जिसका परिणाम आज समाज में दिखाई दे रहा हैं वहीं संस्थाध्यक्ष जितेंद्र लिंगवाल ने कहा यह संस्था मैंने अपने माँ सत्या देवी के स्मृति में बनाई हैं इस संस्था के माध्यम से जिन बच्चों के माता पिता नही हैं पढ़ाई के लिए उन्हें सहयोग करते हैं। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह लिंगवाल, प्रमिला लिंगवाल, किरन सोनी आदि थे।