
नई दिल्ली। 3 अक्टूबर 2021 को प्रात: 11.00 बजे से उत्तराखंड सदन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में सी आर आर्य चुनाव आयुक्त के निर्देश के अनुसार बैठक आयोजित की गई। जिसमें सी,आर आर्य चुनाव आयुक्त ने बैठक को सूचित किया कि उन्हें नामांकन हेतु निर्धारित अवधि 30 सितंबर, 2021 तक मात्र तीन नामांकन पत्र अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु प्राप्त हुये जो जांच में सही पये गये हैं और तदनुसार तीनों प्रत्यासी निम्नानुसार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जाते हैं। जिनमें हरीश कुमार आर्य – अध्यक्ष , सुरेश कुमार कोहली – महासचिव ,प्रेम चंद्र आर्य – कोषाध्यक्ष बैठक में सी आर आर्य चुनाव आयुक्त के साथ साथ निवर्तमान टीम को फ़ूलों का गुलदस्ता देकर सभी सदस्यों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।नई निर्विरोध चुनी गई टीम का फूल मालाओं से स्वागत किया गया और सभी सदस्यों ने नई युवा टीम को अपना पूरा-पूरा सहयोग देनें की बात कही।बैठक में नये सदस्य जगदीश सोंधी (सेवानिवृत बैंक के शाखा प्रबंधक), राजेन्द्र कुमार (सी ए से सेवानिवृत वरिष्ठ लेखाधिकारी) एवं परमानंद (निदेशक, भारत सरकार) की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वहीं नई टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद बैठक समाप्त हुई।