अल्मोड़ा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में दिनांक 20 फरवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक “HAQ KI BAAT” विशेष अभियान के अनुक्रम में दिनांक -20/02/2025 को अधिकार मित्र बबीता जोशी द्वारा ग्राम- तल्ली चौखुरी में श्रमिकों के मध्य जागरुकता शिविर शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान”) चलाकर किया गया व शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015,कानूनी जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत के लाभ, डिजिटल गिरफ्तारी/साइबर अपराध, सरकार की कल्याणकारी योजनाएं,श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि,यातायात नियम और नालसा के टोल फ्री नंबर (15100),,नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य,भारतीय झंडा संहिता, 2002, राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971, LGBTQAI+ व्यक्तियों के अधिकार, आगामी 8/3/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंफ्लेट भी वितरित किये गए।

