द्वाराहाट उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में दिनांक 20 फरवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक “HAQ KI BAAT” विशेष अभियान के अनुक्रम में -21/02/2025 को अति दूरस्थ दुर्गम क्षेत्र ग्राम- विद्यापुर, द्वाराहाट में श्रमिकों के मध्य विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान”) चलाकर किया गया व शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015, कानूनी जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत के लाभ,पॉश अधिनियम,डिजिटल गिरफ्तारी/साइबर अपराध, सरकार की श्रम विभाग,समाज कल्याण विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाएं आदि,यातायात नियम,नालसा के टोल फ्री नंबर -15100, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य,भारतीय झंडा संहिता, 2002, राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971, LGBTQAI+ व्यक्तियों के अधिकार, आगामी 8/3/2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया। शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पंफ्लेट व पुस्तिकाए भी वितरित किये गए।

