जौनपुर उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में आज दिनांक 20/04/2025 को समय 11:00 बजे से बामसेफ व मूलनिवासी संघ के तहत ग्राम सभा मीरापुर ब्लॉक खुटहन में मीटिंग बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी करिश्मा सदस्य मूलनिवासी संघ के द्वारा किया गया। बैठक में मूलनिवासी एडवोकेट मनोज कुमार चौधरी पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण सचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, मूलनिवासी सतीस कुमार सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी राजवहादुर पूर्व उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ यूनिट जौनपुर, मूलनिवासी रवि यादव सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी राजवहादुर सदस्य मूलनिवासी संघ, उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश, ने अपने विचार रखें। संचालन का कार्य मूलनिवासी शिवागीं सदस्य मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के द्वारा किया गया। दूसरी मीटिंग बैठक ग्राम सभा खजुरा ब्लॉक सोधी शाहगंज में समय 2:00 बजे से शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता मूलनिवासी उमाशंकर ग्राम सभा अध्यक्ष मूलनिवासी संघ खजुरा के द्वारा किया गया। जिसमें मूलनिवासी एडवोकेट मनोज कुमार चौधरी पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण सचिव मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी सतीस कुमार सदस्य मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी रवि यादव सदस्य मूलनिवासी, मूलनिवासी उमेश चन्द गौतम पूर्व प्रदेश महासचिव मूलनिवासी संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश ने बैठक को संबोधित किया। संचालन का कार्य मूल निवासी दीपक भारती के द्वारा किया गया। मूलनिवासी रवि यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा जरौव, ग्राम सभा मीरापुर, ग्राम सभा अंगुली, ग्राम सभा खजुरा, मे चल रहे मूलनिवासी शिक्षण संस्थान कोचिंग का निरीक्षण किया गया। ग्रामीण अंचलों में आज ग्राम सभा मीरापुर ब्लॉक खुटहन में और ग्राम सभ खजुरा ब्लॉक सोधी शाहगंज में संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया गया और संवैधानिक हक अधिकार कैसे मिलेगा इस पर विचार दिया गया। और आत्मा परमात्मा स्वर्ग नरक देवी देवता जात पात उच्च नीच भेद भाव यह ब्राह्मणी रोग है। गवई रोग या घरेलू रोग ईर्ष्या दवेश जलन एक दूसरे की बुराई जुवा तास शराब मनोरंजन करना यह सब दूर कैसे होगा इस पर चर्चा हुई।