सहवाजपुर बिहार आज दिनांक 10 मई 2025 को पी पी आई डी सारण जिला के तत्वाधान में पामापुर प्रखर के सहवाजपुर गांव में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मूलनिवासी महंत कुमार की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण एडवोकेट डॉ० प्रमोद कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया में सामाजिक आंदोलन का इतिहास, संवैधानिक जनादेश, संगठन का उद्देश्य, सदस्यता आदि पर चर्चा किया गया। विद्वान प्रशिक्षक ने कार्यकर्ताओं को बताया की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और बहुत सारे परिवारवादी, व्यक्तिवादी पार्टियों के बीच भारतीय संविधान के अनुरूप देश को संचालन के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की गई। देश के नागरिकों के संवैधानिक हितों, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए तथा उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और उसके प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। कार्यक्रम में वक्ता कुमोद कमल ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम में अनुज कुमार दास, शंभू कुमार, प्रवीण कुमार, संजय, सुनील कुमार पासवान, अशोक कुमार, सूरज मांझी, गोलू कुमार, डॉ धर्मेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

