कटिहार दिनांक 10 मई 2025 को कटिहार में पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पी एंड टी चौक बरमसिया, कटिहार में किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सुनील सिंह धम्मी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) नई दिल्ली ने दिया। प्रशिक्षण की प्रक्रिया में सामाजिक आंदोलन का इतिहास, संवैधानिक जनादेश, संगठन का उद्देश्य, सदस्यता आदि पर चर्चा किया गया। विद्वान प्रशिक्षक ने कार्यकर्ताओं को बताया की पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की जरूरत क्यों पड़ी। कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और बहुत सारे परिवारवादी, व्यक्तिवादी पार्टियों के बीच भारतीय संविधान के अनुरूप देश को संचालन के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की स्थापना की गई। देश के नागरिकों के संवैधानिक हितों, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने के लिए तथा उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) और उसके प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव संगीता सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, जिला सचिव संगीता सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीषा कुमारी, आदित्य कुमार, अजय ठाकुर, उपेंद्र नारायण सिंह, संभावना मौर्य, मनीष कुमार, बिमला देवी, पूजा कुमारी, कन्हैया मंडल, शेख शालाउद्दीन इत्यादि उपस्थित थे।

