द्वाराहाट (अल्मोड़ा) आज दिनांक 31 मई 2025 को श्री हरी राम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वाराहाट द्वारा बहुजन प्रेरणा स्थल द्वाराहाट में विश्वरत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर श्री हरीराम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वाराहाट के ट्रस्टी गणेश चंद्र बौद्ध एवं अंजुला आर्य की ओर से 1998 से शिक्षा, खेलकूद तथा अन्य क्षेत्रों के प्रतिभावान व्यक्तियों को प्रतिवर्ष ट्रस्ट की ओर से जो सम्मान दिया जाता है इस वर्ष यह सम्मान प्रधानाध्यापिका अंजुला आर्य की सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिया गया। इस वर्ष यह सम्मान अंजुला आर्य प्रधानाध्यापिका, टी आर आर्य (प्रवक्ता अंग्रेजी), संगीता आर्य अध्यक्ष नगर पंचायत द्वाराहाट, नीलू देवी वार्ड मेंबर कनार, डॉक्टर सुजाता शर्मा बी ए एम एस, एमडी गोल्ड मेडलिस्ट, मूलनिवासी प्यारेलाल राज्य संगठन सचिव मूलनिवासी संघ उत्तराखंड, आरसी आर्य पहलवान, एडवोकेट डॉक्टर प्रमोद कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव पीपीआईडी, रेखा किरोला वार्ड मेंबर द्वाराहाट बाजार क्षेत्र, नंदलाल आर्य लोक गायक, एडवोकेट जय भीम प्रकाश धम्म पथ संघ, निशा आर्य विद्यार्थी, अनुष्का विद्यार्थी, अवनी राज विद्यार्थी, मयंक विद्यार्थी, शशांक विद्यार्थी को यह सम्मान दिया गया।

