
हरियाणा दिनांक 15 जून 2025 को गुरु रविदास मंदिर खालसा कॉलेज रोड, यमुनानगर में बामसेफ और मूलनिवासी संघ जिला, यमुनानगर, हरियाणा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बामसेफ राष्ट्रीय प्रचारक संधीर कुमार बौद्ध ने की। सबसे पहले मूलनिवासी मंगा राम ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया तथा परिचय करवाया। उसके बाद मूलनिवासी संघ, हरियाणा के प्रदेश कोषाध्यक्ष मू. रविंद्र मोहन ने बताया कि हम सब जाति के लोग नहीं है हम भारत के असली मूलनिवासी हैं यह पहचान हमारे महापुरूषों ने दी है, इसलिए हम लोगों को संविधान की पूरी जानकारी लेकर अपने अधिकारों को प्राप्त करना होगा तथा अपने बच्चों को, महिलाओं को संविधान के प्रति जागृत करना होगा। संधीर कुमार बौद्ध ने सिंधु घाटी सभ्यता, मूलनिवासी महापुरुषों का आंदोलन, उनका त्याग और समर्पण तथा आधुनिक भारत में राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले, छत्रपति साहू जी महाराज और बाबा साहब अंबेडकर द्वारा दिलाए गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
अंत में पूर्व जिला अध्यक्ष हरदयाल सिंह ने पूर्व जिला कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की तथा नई कार्यकारिणी बनाने का प्रस्ताव सदन में रखा। मू. पवन कुमार बीड़ीवाल ने युवा साथियों को कार्यकारिणी में लेने का प्रस्ताव रखा और इस तरह बामसेफ जिला यमुनानगर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जो इस प्रकार है-
1. मू. रोहित कमल, अध्यक्ष
2. मू. हरदयाल सिंह, उपाध्यक्ष
3. मू. राजकुमार, महासचिव
4. मू. पवन कुमार बीड़ीवाल, संगठन सचिव
5. मू. यशराज एडवोकेट, सदस्य
6. मू. सुरेंद्र कुमार, सदस्य
इस अवसर पर मू. मोहर सिंह को मूलनिवासी संघ जिला यमुनानगर का प्रभारी बनाया गया।
कार्यक्रम के अंत में बामसेफ जिला महासचिव राजकुमार ने सभी का धन्यवाद किया और जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार करने का संकल्प लिया। मू. एडवोकेट यशराज को पीपल्स लीगल सेल, जिला यमुनानगर का प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर मू. पवन कुमार बीड़ीवाल, मू. सौरभ कुमार,मू. रोहित कमल, मू. मंगा राम, मू. अक्षय नागरा जे ई, मू. मोहर सिंह,मू. यशराज एडवोकेट, मू. सुरेंद्र कुमार, मू. महेंद्र पासवान,मू. सुजीत कुमार, मू. जितेंद कुमार, मू. हरदयाल सिंह,मू. हरिकिशन आदि उपस्थित रहे।