
अल्मोड़ा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के आदेशानुसार 17/06/2025 को जनपद में आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान के अनुक्रम में दिनाक-17/06/2025 को अधिकार मित्र विजय कुमार टम्टा द्वारा ग्राम बसाण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत “(एक मुठ्ठी आसमान)”चलाकर किया गया।उपस्थित ग्रामीणों/को जैविक(गीला) व अजैविक (सूखा)कूड़े के बारे बताया गया और यह भी अपील की गई कि वे लोग अपने आसपास गंदगी ना करें। कूड़े को अलग अलग करके निर्धारित स्थान पर डाले। अपने घर के आस-पास के लोगो को भी सफाई के प्रति जागरूक करे। लोगो को नौलो नदी व जल के प्राकृतिक श्रोतों के आसपास कूड़ा न डालने और साफ सफाई के लिये जागरूक किया गया। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं आवश्यक रुप से डस्टबिन का प्रयोग करने हेतु जानकारी दी गई। शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।