
कोटद्वार (गढ़वाल) पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान में दशकों से समर्पित, वृक्षमित्र के नाम से प्रसिद्ध जनपद चमोली के सीमांत विकासखंड देवाल के छोटे से गाँव पूर्णा निवासी पेशे से शिक्षक डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखंड प्रदेश के मूलनिवासी शिल्पकार समाज के समग्र विकास को समर्पित शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा विगत आठ वर्षों से गढ़वाल में स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पौड़ी क्रांति 6 सितंबर 1932 की वर्षगांठ एवं पौड़ी क्रांति के नायक कर्मवीर जयानंद भारतीय जी के सम्मान में प्रतिवर्ष 6 सितंबर को शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष पौड़ी क्रांति के नायक कर्मवीर जयानंद भारतीय के नाम पर समाज में साहित्य, कला,पर्यावरण,खेल,शिक्षा, पत्रकारिता, समाजसेवा के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए संगठन द्वारा प्रतिष्ठित शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान प्रदान किया जाता है। इस वर्ष 6 सितंबर 2025 को पौड़ी क्रांति दिवस की 93 वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले आठवें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए दशकों से कार्यरत पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी को वर्ष 2025 के शैलशिल्पी कर्मवीर जयानंद भारतीय स्मृति सम्मान से विभूषित किया जाएगा, वृक्षमित्र डॉक्टर त्रिलोक चंद सोनी को यह सम्मान 6 सितंबर 2025 को सदभावना होटल एवं वैडिंग प्वाइंट लक्ष्मणझूला मार्ग गुमखाल में आयोजित आठवें शैलशिल्पी पराक्रम दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
प्रेषक
विकास कुमार आर्य
प्रदेश अध्यक्ष
शैलशिल्पी विकास संगठन मुख्यालय – कोटद्वार गढ़वाल उत्तराखंड