सल्ट अल्मोड़ा आज दिनांक- 16/12/2025 के तड़के पुलिस टीम द्वारा कटपतिया तिराहे सल्ट में चैकिंग के दौरान सराईखेत की तरफ से आ रही एक कार महिन्द्रा TUV-300 वाहन संख्या PB 65 AP-4342 जिसमे तीन व्यक्ति सवार थे, को चैक किया गया तो 13.695 kg अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-22/25 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। वाहन को सीज किया गया। अभियुक्त गांजा रुडौली गांव से रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. नीरज मेहरा उम्र 30 वर्ष S/O दीवान सिंह मेहरा निवासी ग्राम- लूटा बड़, थाना रामनगर जिला नैनीताल,
2. करुणा नन्दन उम्र 22 वर्ष S/O गिरिश चन्द्र निवासी देवीपुरा मालधन चौड न0-04 थाना रामनगर जिला नैनीताल
3. विशाल सिंह उम्र 25 वर्ष S/O रामवीर सिंह निवासी चोरपानी शिवनगर वार्ड न0 20 रामनगर थाना रामनगर जिला नैनीताल
बरामदगी- 13.695 kg गांजा बरामद।
कीमत- 3,42,375 रुपये।

