अल्मोड़ा आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कार्यालयों में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

