अल्मोड़ा आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को विकास भवन, अल्मोड़ा में ‘सामाजिक एवं पर्यावरणीय अनुपालन और मूल्यांकन योजना (SECAP)’ तथा खरीद (Procurement) प्रक्रियाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता PMU से आए एसोसिएट विपिन मंदवाल रहे। उन्होंने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से SECAP फ्रेमवर्क की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जैव विविधता संरक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों, संग्रह केंद्रों (Collection Centres) की स्थापना, पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप वे-साइड ईटरीज़ (Wayside Eateries) के संचालन, शिकायत निवारण तंत्र (Grievance Redressal Mechanism) तथा अनुपालन जाँच (Compliance Check) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने पारदर्शी एवं नियमानुसार खरीद प्रक्रियाओं के पालन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक राजेश मठपाल तथा जनपद अल्मोड़ा के फोकल पर्सन एवं सहायक प्रबंधक (आजीविका) सुनील जोशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति तथा बेहतर संस्थागत समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) दीपक चंद रमोला एवं सहायक प्रबंधक (सेल्स) इंदिरा अधिकारी सहित जनपद के सभी विकासखंडों के एम एंड ई सहायकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की SECAP ढांचे एवं खरीद प्रक्रियाओं के प्रति समझ को सुदृढ़ करना तथा उनकी क्षमता निर्माण सुनिश्चित करना था। अधिकारियों एवं कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी ने परियोजना के सफल एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाया। कार्यशाला में परियोजना प्रबंधन इकाई (PMU) एवं जिला प्रबंधन इकाई (DMPU) के अधिकारियों और कार्मिकों ने सहभागिता की।

