हल्द्वानी आज दिनांक 1 मार्च 2026 को यूजीसी बिल के समर्थन में आगामी समय में विशाल सभा एवं रैली को लेकर एक बैठक सभी बहुजन सामाजिक संगठनों के द्वारा आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से 15 मार्च 2026 को यूजीसी बिल के समर्थन के संबंध में जन जागरण अभियान के तहत विशाल सभा का आयोजन हल्द्वानी महानगर में किया जाएगा तथा सभा की अध्यक्षता जी आर टम्टा अध्यक्ष अंबेडकर फाऊंडेशन मिशन के द्वारा एवं संचालन एडवोकेट गंगा प्रसाद महासचिव मूलनिवासी संघ नैनीताल द्वारा किया गया। जिसमें सभी बहुजन सामाजिक संगठनों के द्वारा UGC समर्थन संघर्ष समिति का गठन करते हुए जी आर टम्टा को संरक्षक एवं शंकर लाल एवं सुंदरलाल बौद्ध आर आर आर्य, एडवोकेट गंगा प्रसाद, नफीस अहमद, विनोद कुमार पिन्नू, एम आर आर्य, बीएल आर्य, जितेंद्र वर्मा, विनोद कुमार बौद्ध, योगिता दीप एवं वीरेंद्र टम्टा, दीप दर्शन, प्रेम राम, विकास, पंकज अंबेडकर, संजय कुमार, गजेंद्र पाल, रमेश चंद्र, चंद्र प्रकाश, नीरू कपूर, तथा समस्त मिशनरी साथी जनों एवं समस्त बहुजन सामाजिक संगठनों में मूलनिवासी संघ, भीमआर्मी, लोकतांत्रिक मंच, डॉ अंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन एवं डॉक्टर अंबेडकर जनकल्याण समिति, प्रगतिशील अधिवक्ता संघ तथा समस्त बहुजन संगठनों के द्वारा तथा यूजीसी के समर्थन में विचार व्यक्त करते हुए आगामी समय में भव्य सभा एवं रैली करने हेतु विचार विमर्श तथा प्रतिभाग किया गया।

