द्वाराहाट (अल्मोड़ा) सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वाराहाट ब्लॉक के नवीन मल्ली रियुनी के प्राथमिक विद्यालय में आज समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में 10 प्राथमिक विद्यालय 3 जूनियर हाई स्कूल एक इंटर कॉलेज के एसएमसी सदस्यों और एसएमसी अध्यक्षों ने प्रतिभाग़ किया। प्रशिक्षण के दौरान CRC कविता बिष्ट के द्वारा अभिभावकों को विभिन्न जानकारियां दी गई। इस दौरान अभिभावकों से संवाद किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका नविता वर्मा, नोडल अधिकारी दिनेश चंद्र ने सरकार द्वारा शिक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी, इस प्रशिक्षण में दलमोटी ग्राम प्रधान उमेश अधिकारी, पूरन शिल्पकार ने अपने विचार रखें, शिविर में गरीबी एवं शैक्षिक उत्थान समिति उत्तराखंड के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के नाम भेजा गया है जिसमें प्रशिक्षण अवधि को तीन दिनों के स्थान पर एक दिन करने और इसके मानदेय को₹100 की जगह पर₹800 करने के लिए निवेदन किया गया है। समिति का कहना है कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को भी प्रतिभाग़ करना पड़ता है जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और इससे गरीब अभिभावकों को आर्थिक नुकसान भी होता है। शिविर में नवीन अधिकारी, प्रताप जलाल, पुष्पा शाह, रेखा आर्य, रवीना देवी, सोनी देवी, कमला देवी, आशा अधिकारी, दीपा अधिकारी, ममता आर्य, मुन्नी देवी,हेमा देवी, चंद्रा देवी आदि उपस्थित रहे।

