कोटद्वार “K K H D – किसमें कितना है दम” टैलेंट का महा संग्राम टीवी रियलिटी शो 2026 (सीजन 12) का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ़ स्थित रयात बहारा यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में 18 प्रतियोगिताएं थी। जिसमें से नृत्य प्रतियोगिता में कुल 4 राउंड आयोजित हुए, जिनमें प्रारंभिक तीन राउंड कोटद्वार, सेमीफाइनल नगीना और फाइनल चंडीगढ़ में सम्पन्न हुआ। इन सभी चरणों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटद्वार की 9 वर्षीय ऐश्वर्या जंग ने विजेता बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह क्रैडल पब्लिक स्कूल, नींबूचौड़ की छात्रा है। इस सफलता के पीछे ऐश्वर्या की कड़ी मेहनत के साथ-साथ उनकी माता शिल्पा जंग एवं पिता योगेन्द्र(शिक्षक) का निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और समर्पण भी महत्वपूर्ण रहा। इसके साथ ही दादा-दादी एवं पूरे परिवार का स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन भी उसकी सफलता का आधार बना।
इस उपलब्धि से पूरे परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

