नैनीताल आज दिनांक 16-04-2026 को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार में डी० सी० एस० रावत अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की अध्यक्षता में भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं द्वारा डॉ० भीमराव अम्बेडकर के द्वारा भारतीय समाज के लिए समाजिक, राजनैतिक, उत्थान के लिए किये गये कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। इस विचार गोष्ठी में विनोद कुमार जैमिनी अधिवक्ता द्वारा अम्बेडकर के जीवन से सम्बन्धित पुस्तके हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की लाईब्रेरी हेतु प्रदान की गयी। गोष्ठी का संचालन सौरव अधिकारी, महासचिव, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० एम० एस० पाल (वरिष्ठ अधिवक्ता), गौरव काण्डपाल, मीना विष्ट, भुवनेश जोशी, डी० एस० मेहता, एम० सी० पंत, के० के० तिवारी, योगेश पचोलिया, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, अविदित नोरियाल, गौरव पवार, प्रेम कौशल, डॉ० प्रमोद कुमार, कु० दीपा आर्या, भारत सिंह आदि कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे।







