जमशेदपुर (झारखंड) दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आदित्यपुर स्थित ESIC अस्पताल परिसर में बुधवार को BAMCEF (The All India Backward (SC, ST, OBC) And Minority Communities Employees Federation.) द्वारा कैडर क्लास एवं बहुजन जागरूकता कार्यक्रम (BS-4) का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बहुजन समाज के कर्मचारियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन वरिष्ठ बहुजन नेता Satyadeo _Ram ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए संगठित प्रयास, वैचारिक स्पष्टता और निरंतर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे संविधान के मूल्यों को समझें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर वक्ताओं ने BAMCEF के उद्देश्य और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संगठन देशभर में SC, ST, OBC एवं अल्पसंख्यक समुदायों के कर्मचारियों को जोड़कर सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के लिए कार्य कर रहा है। साथ ही BS4 (बहुजन संघर्ष समिति) के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने और संगठित संघर्ष को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बहुजन महापुरुषों के विचारों, संवैधानिक अधिकारों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिना जागरूकता और संगठन के कोई भी आंदोलन सफल नहीं हो सकता, इसलिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने का संकल्प लिया।

