कोटद्वार (गढ़वाल) दिनांक 12 मई 2026 को देवीरोड स्थित होटल इनविटेशन में प्रातः 10 बजे से बीसवीं सदी के नायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गढ़वाल के प्रथम सांसद एवं उत्तर प्रदेश सरकार में दशकों मंत्री रहे दिवंगत बलदेव सिंह आर्य की 114 वीं जयंती को शैलशिल्पी विकास संगठन शिल्पकार गौरव दिवस के रूप में मनाने जा रहा है, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेन्द्र सिंह नेगी पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार शामिल होंगे, साथ ही पी.एल शाह आयुक्त नगर निगम कोटद्वार, sc.st शिक्षक एसोसिएशन एवं sc.st एम्पलाइज फेडरेशन उत्तराखंड के संस्थापक अध्यक्ष मदन शिल्पकार, पार्षद सुखपाल शाह विशिष्ट अतिथि के रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता सुविख्यात समाजसेवी सर्वोदय पुरुष डॉक्टर सुरेंद्र लाल आर्य द्वारा की जाएगी।
मान्यवर शैलशिल्पी विकास संगठन आपको उक्त कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करता है।

