झारखंड फुले बिरसा अम्बेडकर विचारधारा के अंतर्गत लोकतांत्रिक समाज की स्थापना के लिए बहुजन समाज (st sc obc धार्मिक अल्पसंख्यक वर्गों) में समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व का निर्माण के लिए दिनांक 10 मई 2026 को मूलनिवासी संघ, झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक रांची में संपन्न हुआ। जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मू0 सुख देव राम को अध्यक्ष झारखंड प्रदेश एवं मू0 रजनी वर्मा को महासचिव झारखंड प्रदेश का सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया तथा इसके साथ ही कुल 31 सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया। इस दौरान मू0 पंकज कुमार रवि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलनिवासी संघ एवं मू0 निशांत सिन्हा राष्ट्रीय मीडिया सचिव मूलनिवासी संघ के अलावा झारखंड प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इसके पहले बीते वर्ष 2025 में मूलनिवासी संघ, झारखंड प्रदेश के संगठनिक रूप रेखा, दायित्व, सदस्यता अभियान एवं आंदोलन की कार्यक्रमों आदि की विवेचना करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत कर प्रस्ताव पारित किया गया तथा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई ऊर्जा के साथ नई कार्यसमिति का गठन किया गया।

