पिथौरागढ आज दिनांक 13 मई 2026 को मूल निवासी संघ पिथौरागढ़ एवं छात्रों द्वारा मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती 2026 में आरक्षण संबंधी गंभीर विसंगतियों तथा SC, ST एवं OBC वर्ग के लंबित बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 920 पदों की भर्ती में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग को मात्र 48 पद आवंटित किए गए हैं, जबकि राज्य में निर्धारित 19% आरक्षण के अनुसार लगभग 175 पद SC वर्ग को मिलने चाहिए थे। कई जनपदों में SC वर्ग हेतु एक भी पद निर्धारित न किया जाना अत्यंत चिंताजनक एवं सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया गया। मूल निवासी संघ ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच, आरक्षण रोस्टर सार्वजनिक किए जाने तथा SC, ST एवं OBC वर्ग के लंबित बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
संघ ने कहा कि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है तथा इसकी अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान निम्न लोग उपस्थित रहे —
• योगेश लोहिया (जिला अध्यक्ष)
• पंकज कोहली (जिला महासचिव)
• सुरज राज (जिला कोषाध्यक्ष)
• गोपाल राम सिरोला (जिला प्रभारी)
• महेश मुरारी
• राजेश कुमार
• जतिन कुमार
• अनुज कुमार
• लक्ष्मण कुमार
• सचिन कुमार
• राहुल
• विपिन मैहर
• तनुजा बिष्ट
• नेहा पंत
• संतोषी
• हंस
• करीना
• तारा
• रोशनी
• प्रियंका कोहली
• शीतल आर्य
• गीतांजलि जमाल
• कोमलम
सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मूल निवासी संघ, पिथौरागढ़

