अल्मोड़ा दिनांक 19.09.2025 को सोमेश्वर निवासी दिनेश नेगी ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि नामजद अभियुक्तों द्वारा उसकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर यूनियन बैंक शाखा अल्मोड़ा से ऋण प्राप्त किया गया तथा वादी की फर्म के नाम से कोटेशन बिल व प्रमाण पत्र भी बैंक में फर्जी तरीके से जमा किये गये। इस सम्बन्ध में मु0FIR NO- 85/2025 धारा 318(4) BNS बनाम धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी आदि पंजीकृत किया गया था।
कार्यवाही-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला उ0नि0 आनन्द बल्लभ कश्मीरा (विवेचक) द्वारा मुकदमा उपरोक्त में गुणवत्ता पूर्ण विवेचना करते हुए मुकदमा वादी दिनेश सिंह नेगी का भी उपरोक्त मामले में सम्मलित होना पाया गया। जिस पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 61(2)/336/338/340 BNS की वृद्धि की गयी।
दिनांक 19.05.2026 को विवेचक व पुलिस टीम द्वारा वादी दिनेश नेगी व नामजद धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, सुनील सिंह करायत को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

