हल्द्वानी पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद एडवोकेट डॉ0 प्रमोद कुमार का हल्द्वानी पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माआलों एवं ढोल नगाड़ों के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान एक मिनी स्टेडियम से छड़ायल होते हुये बुरांश होटल तक पार्टी के स्लोगन के साथ एक रैली निकाली गयी। इस अवसर पर बुरांश होटल में एक स्वागत सभा का आयोजन किया गया, सभा में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अपने संबोधन में डॉ0 प्रमोद कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं, मजदूरों एवं वंचित वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प दोहराया। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर नैनीताल जिले की पुरानी कार्यकारणी को भंग करते हुये नई कार्यकारण का भी गठन किया गया। नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों को दायित्व व पार्टी संगठन को मजूबती प्रदान करने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन करने व वंचित वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग को साथ लेकर उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याक्षी अमर सिंह सैनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों ने सभा को सम्बोधित किया। सभा का संचालन आर0बी0राम व एडवोकेट गंगा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महेन्द्र आर्य, सूर्यकांत यादव, सचिन चन्याल, योगिता दीप, विनोद कुमार, आर0 पी0 गंगोला, के0सी0 आर्य, सुंदर लाल बौद्ध, दीपक चनियाल, विजय कुमार, रवि कुमार, लालमणि, हरीश राम, रफीक अहमद, मौम्मद जावेद, सुधीर कुमार, चन्दनराम, नवल किशोर आदि उपस्थित रहे।

