कोटद्वार दिनांक 23.05.2026 को नगर निगम कोटद्वार में कार्यरत विकास द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि नगर निगम द्वारा पुलों पर लगाई गई तिरंगा लाइटों की विद्युत तार अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-120/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसके पश्चात कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच, स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन तथा लगातार सुरागरसी-पतारसी की कार्रवाई की गई। तकनीकी एवं मैनुअल जांच के आधार पर पुलिस टीम को मामले में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। कुशल पतारसी सुरागसी के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया। पूछताछ के दौरान किशोरों द्वारा चोरी की गई विद्युत तारों को कबाड़ियों को बेचने की जानकारी दी गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 कबाड़ियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से नगर निगम के विद्युत खंभों से चोरी की गई लगभग 40 मीटर विद्युत तार एवं करीब 05 किलो जली हुई कॉपर तार बरामद की गई।

