उत्तराखंड दिनांक 28/05/26 को राष्ट्रीय अध्यक्ष पीपीआईडी मूलनिवासी डा० के एस चौहान (वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट)और राष्ट्रीय अध्यक्ष लीगल सैल पीपीआईडी मूलनिवासी एस पी सिंह (सेवानिवृत्त जिला जज) व दिल्ली राज्य महासचिव पीपीआईडी मूलनिवासी अजय जीनवाल (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) के उत्तराखंड आगमन पर जिला देहरादून में उत्तराखंड राज्य के राज्य अध्यक्ष पीपीआईडी मूलनिवासी पी एन बेनीवाल द्वारा उत्तराखंड राज्य के कार्यकर्ताओं की बैठक डा० अम्बेडकर भवन, दशमेश विहार, देहरादून में रखी गई। जिसमें युथ विंग पीपीआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी ललित कुमार, मूलनिवासी रामपाल सिंह और जिला प्रभारी देहरादून पीपीआईडी मूलनिवासी नरेंद्र गौतम तथा आफशूट विंग्स के कार्यकर्ताओं का साथ सहयोग रहा।
बैठक में मूलनिवासी बहुजन समाज के काफी लोग उपस्थित रहे। उक्त बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई तथा उत्तराखंड राज्य के सभी तेरह जिलों में पीपीआईडी की जिला कार्यकारिणी जल्द गठित करने हेतु विचार मंथन किया गया।

