थराली आज प्रातः थराली क्षेत्र के ग्राम ल्वाणी के समीप एक वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 06 व्यक्ति सवार थे।
सूचना प्राप्त होते ही थाना थराली पुलिस, DDRF एवं स्थानीय प्रशासन की टीमों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया गया। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
दुर्भाग्यवश इस हादसे में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तराखण्ड पुलिस शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती है।

