पौड़ी गढ़वाल कोटद्वार स्थित देवी मंदिर के निकट एक रेस्टोरेंट में एससी/एसटी/ओबीसी वैचारिक महासभा, जिला पौड़ी गढ़वाल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आसाराम जी ने कार्य व्यस्तता एवं व्यक्तिगत कारणों से जिला अध्यक्ष पद का दायित्व किसी अन्य योग्य व्यक्ति को सौंपने का प्रस्ताव रखा।
बैठक में वैचारिक महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष गीता सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एम.एल. भारती (पूर्व प्रधानाचार्य) विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनके सानिध्य में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
उपस्थित समस्त सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से वरिष्ठ समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक नेता भारत भूषण शाह (पूर्व प्रधानाचार्य) को जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। शाह पूर्व में एससी/एसटी शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भारत भूषण शाह ने दायित्व स्वीकार करते हुए संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा आह्वान किया कि जिले के सभी विकासखंडों में वैचारिक महासभा की मजबूत एवं सक्रिय इकाइयों का गठन किया जाएगा, जिससे सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, संगठन तथा संवैधानिक अधिकारों के प्रति समाज को संगठित किया जा सके।
बैठक का संचालन जिला महासचिव केशी राम निराला (सेवानिवृत्त रेंजर) एवं एससी/एसटी एम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संगठन सचिव प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक में विकास आर्य (जिला अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी), अमन कुमार घाघट (जिला अध्यक्ष, आजाद समाज Party), तथा महेश गौतम (प्रदेश सचिव, आजाद समाज पार्टी) सहित भीम आर्मी के अनेक युवा साथी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सुषमा सुनहरा को जिला महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भारत भूषण शाह ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।
बैठक में समाजसेवी डॉ. सुरेन्द्र लाल आर्य, सर्वोदयी पुरुष अनूप कुमार पाठक, मंडलीय अध्यक्ष गढ़वाल एससी/एसटी शिक्षक एसोसिएशन, एम.एल. भारती (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य), ओमप्रकाश कोटला (पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष शिक्षक संगठन), एडवोकेट जीवन कुमार उर्फ जॉनी (जिला सचिव), जीतू मूलनिवासी, मनोज सिंह (स्वतंत्र पत्रकार एवं जिला महासचिव, भारतीय दलित साहित्य अकादमी), मदन मोहन, जयदेव मानव सहित अनेक सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन सुदृढ़ीकरण, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु व्यापक स्तर पर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
अंत में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष भारत भूषण शाह द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा के समापन की घोषणा की गई।

