कच्छ (गुजरात) मातुश्री सावित्रीबाई फुले शैक्षणिक सम्मान 2026 गाँव काराघोघा-मुंद्रा, जिला कच्छ-गुजरात मध्य जे.डी.एम.चेरिटेबल ट्रस्ट एवं क.म.समाज द्वारा संयुक्त दिनांक 31/5/2026 को बहुत हर्ष उल्लास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। छोटे-छोटे बच्चों जो अभी स्कूल का सत्र शुरू होने वाला है उसमें जाएंगे और जो विद्यार्थी-विद्यार्थिनियों स्कूल-कॉलेज में पढ़ रहे हैं उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों में बहुत-बहुत उत्साह देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर कार्यक्रम के उद्घाटक और अध्यक्ष स्थान पर डॉ. लालजीभाई वी.फफ़ल रहते, अतिथि विशेष मान. नाराणभाई बी. गरवा साथ अन्य महानुभावों प्रेजेंट रहकर कार्यक्रम में प्रबोधन किया। जिसमें प्रासंगिक शिक्षण हेतु कार्यक्रम का क्या महत्व है और आने वाले समय में कौन सी स्थिति का सामना करना पड़ेगा और उसके लिए पिछड़े समूह में क्या कदम उठाना चाहिए पर प्रकाश डाला गया।
शैक्षणिक सम्मान कार्यक्रम 2026 का नाम माता सावित्रीबाई फुले के पहलू पर प्रकाश रखते कहा गया कि सावित्रीबाई फुले के समय पर भारत में जो समूह को समाज जीवन में पीछे धकेला गया, पिछड़ेपन में रहने की स्थिति में मजबूर किया गया था उन समूह में फुले दंपति महात्मा ज्योतिराव फुले, माता सावित्रीबाई फुले ने शिक्षण के लिए जो कार्य किया, उसमें भी महिलाओं के लिए स्कूल शुरू किया उसमें कार्य करते कैसी दिकतों आई थी और कौन से समूह द्वारा दिकते निर्माण की जाती थी पर प्रकाश डालते वर्तमान समय की स्थिति में उनके द्वारा किए गए कार्य की प्रासंगिकता पर विचार रखा गया।

