देहरादून अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखण्ड की प्रान्तीय बैठक आज देहरादून में प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश राठी के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया की 9 जून को जिला स्तर पर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रधानमन्त्री, एवं राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा और ज्ञापन की मांगे फिर भी पूरा ना होने पर संगठन द्वारा 10 दिन के बाद सचिवालय धेराव संगठन द्वारा किया जाएगा। जिसका कि अन्य घटक संगठनों एससी एसटी ओबीसी वैचारिक महासभा उत्तराखण्ड, सभ्यता संघ उत्तराखण्ड,मूलनिवासी कर्मचारी संगठन, एससी एसटी फेडरेशन, उत्तराखण्ड सचिवालय एससी एसटी कर्मचारी महाकल्याण संगठन आदि ने भी समर्थन दिया है। इस अवसर पर समस्त जिलों एवं ब्लॉकों के पदाधिकारियों सहित समस्त घटक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
शिक्षक संगठन से समस्त जिलों के अध्यक्ष वीरेन्द्र टम्टा नैनीताल, नरेश टम्टा देहरादून, जीवन लाल अल्मोड़ा, हरिओम ऊधम सिंह नगर, चिरंजीवी लाल उत्तरकाशी, महिपाल कोहली रुद्रप्रयाग, रमेश गड़कोटी टिहरी गढ़वाल, सुरेश आगरी चमोली, मेघराज हरिद्वार, मांगेराम मौर्य गढ़वाल मण्डल, सुनील टम्टा कुमाऊ मण्डल, हरीश चंद्र पौड़ी गढ़वाल, नीलिमा कोहली आदि उपस्थित थे।

