महाराष्ट्र दिनांक 05 में 2026 को महात्मा जोतिबा फुले नगर, साक्री रोड, धुलिया महाराष्ट्र मे बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मूलनिवासी संजय मोहिते ने एक सभा को संबोधित किया। सभा मे उन्होंने कहा कि सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन एक क्रांतिकारी प्रक्रिया है, युवाओं को इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने का रास्ता प्रशस्त करना होगा। फुले नगर झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती भले ही है, मगर यहां से राष्ट्रीय नेतृत्व खड़ा हो सकता है यह विश्वास बामसेफ जैसे संगठन को है। उन्होंने अपने भाषण में आगे कहा की समाज के प्रति अपना कर्ज चुकाने के लिए युवा और कर्मचारीयों को आगे आना चाहिए। इस कार्यक्रम मे मूलनिवासी संजय निकुंबे (अध्यक्ष, बामसेफ धुलिया जिला), मूलनिवासी संघरत्न नेरकर (कोषाध्यक्ष, बामसेफ धुलिया जिला ), मूलनिवासी रवि मोरे ( जिल्हा प्रभारी तथा SES सदस्य ) और उषा मोरे इन्होने चेकद्वारा बामसेफ संघटन को निधी दिया. इस कार्यक्रम का आयोजन माजी नगरसेवक अनिलभाई दामोदर, सुनील लोंढे और मित्र परिवारने किया था।

